Home Crime करनाल शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल पर दो बदमाशों ने चलाई दिनदहाड़े गोलियां

करनाल शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल पर दो बदमाशों ने चलाई दिनदहाड़े गोलियां

168
0
8 अगस्त, करनाल- मुख्यमंत्री के गृह जिले करनाल में बदमाश बेखौफ हैं। बुधवार की शाम सीएम सिटी करनाल में बद*माशों ने एक बार फिर खुलेआम फाय*रिंग करके शहर को दहला दिया। बद*माशों ने दिनदहाड़े करनाल में रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल के बाहर गोलियां चलाई। ये अस्पताल डॉक्टर कमल चराया का है, जो करनाल का एक जाना माना हॉस्पिटल है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआईए और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची।घटनास्थल का जायजा लेने के लिए करनाल के पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा भी पहुंचे. फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।
डॉक्टर से पहले मांग चुके हैं फि*रौती
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश पहले अस्पताल मालिक को फि*रौती की ध*मकी दे चुके हैं। इसीलिए द*हशत फैलाने के मकसद से आज हॉस्पिटल के सामने दिन दहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। दो बाइक सवार अस्पताल के सामने आते हैं और हवाई फायर करके वहां से रफू चक्कर हो जाते हैं। इस घटना से पूरे करनाल में द*हशत का माहौल बना हुआ है।फायरिंग की घटना के बाद एसपी मोहित हांडा घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
एसपी मोहित हांडा ने दी ये जानकारी 
एसपी मोहित हांडा ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने हवाई फायरिंग की है। पहले भी कई बार ऐसे ही वारदात शहर में की गई है, जिन पर पुलिस ने काबू पाया है। फायरिंग की इस वारदात को जिन्होंने अंजाम दिया है उनको जल्द काबू कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे कंगाल रही है, तो वहीं डॉक्टर से मिलकर बातचीत की जा रही है। सभी तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here