Home Ambala यहां फेमस है 4 फीट का डोसा…डेढ़ फीट का पराठा, जानिए इस...

यहां फेमस है 4 फीट का डोसा…डेढ़ फीट का पराठा, जानिए इस शख्स के फूड वैन से लेकर लग्जरी ढाबे तक का सफर

251
0

फरीदाबाद (एकता): भारत में लोग खाने-पीने के काफी शौकीन होते हैं। उन्हें अलग-अलग जगह से स्वादिष्ट खाना काफी पसंद होता है। हर राज्य में अपने खाने का स्वाद होता है। लेकिन कई लोगों के हाथों में ऐसा स्वाद होता है कि जो लोग जिंदगी भर नहीं भूलते।

उन्हें यह कला भगवान से ही मिली होती है। यही लोगों का दिल जीत लेती है। इतना ही नहीं उनका से हुनर उन्हें कहीं से कहीं पहुंता देता है। इसका जीता जागता उदाहरण है हरियाणा के फरीदाबाद के दीपक तेवतिया। आइए जानिए उनका फूड वैन से लेकर लग्जरी ढाबे तक का सफर।

काफी फेमस है यहां का 4 फीट का डोसा और डेढ़ फीट का पराठा

मीडिया सूत्रों के अनुसार दीपक ने फरीदाबाद में करीब 6 साल पहले फूड वैन का काम शुरू किया। बता दें कि कोरोना के बाद रेस्टोरेंट और ढाबे बंद हो चुके थे, तब दीपक ने अपने ढाबे की शुरुआत की थी।


लोग दूर-दूर से यहां पराठे का स्वाद लेने आते थे। लेकिन अब दीपक ने फूड वैन के बाद अब ढाबे की शुरूआत की। अब उनका ढाबा पूरे हरियाणा में फेमस है। लोगों का यहां का 4 फीट डोसा और डेढ़ फीट का पराठा काफी पसंद है। लोग यहां पर घूमने-फिरने जब आते हैं तो इसका स्वाद लेकर ही जाते हैं।

इस ढाबे की एक और खासियत है कि देश भर के फूड ब्लॉगर भी यहां पर 4 फीट के डोसे और डेढ़ फीट के पराठे को खाने के लिए आते हैं। साथ ही अपने ब्लॉग में इस ढाबे को भी फेसम करते हैं। इस डोसे की कीमत ₹300 रुपए है।

इस डोसे को आराम से 3-लोग 4 खा सकते हैं। साथ ही डेढ़ फीट के पराठे से 2 लोग आराम से पेट भर सकते हैं। इस ढाबे को दीपक ने काफी अच्छे से सजाया है। डेकोरेशन से लेकर मेन्यू तक सब कुछ उसने अपने आप किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here