Home Haryana जब बीच सड़क पर बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, CCTV में...

जब बीच सड़क पर बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात

156
0

फरीदाबाद (अकुंर कपूर): फरीदाबाद के एसजीएम नगर इलाके में कुछ पड़ोस की महिलाओं द्वारा बीच सड़क पर बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट की यह पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह महिलाएं एक बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से पीट रही हैं। बुजुर्ग महिला का नाम कुंती है।

बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसका पड़ोसियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसकी शिकायत उसने पहले थाने दी लेकिन उस समय समाज के लोगों के कहने पर समझौता कर लिया। 27 तारीख को उसके साथ फिर पड़ोसियों ने अभद्रता शुरू की जिस पर उसने पुलिस को फोन किया।

पुलिस की गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे घर से बाहर आने को कहा और जैसे ही वह घर से बाहर निकली उसकी ताक में खड़े इन लोगों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट करनी शुरू कर दी। इसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here