Home Crime सोनीपत के खेवड़ा में शख्स की बेरहमी से ह*त्या ने फैलाई...

सोनीपत के खेवड़ा में शख्स की बेरहमी से ह*त्या ने फैलाई सनसनी…मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू

170
0
7 अगस्त, सोनीपत -गांव खेवड़ा में सूरजभान नाम के शख्स की बेरहमी से पीट पीट कर ह*त्या कर दी गई, और शख्स के श*व को गांव में स्तिथ एक ढाबा के नजदीक फेंक कर आरोपी फरार हो गए.शव मिलने की सूचना मिलते ही सोनीपत बहालगढ़ थाना पुलिस ने श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एक लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया और पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गांव के ही रहने वाले युवकों के खिलाफ ह*त्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए।
सोनीपत हरियाणा की अपराधिक राजधानी बनता  नजर आ रहा है.हम ये इसलिए कह रहे हैं कि सोनीपत में आपसी रंजिश में ह*त्या रुकने का नाम नहीं ले रही है, आज भी सोनीपत के गांव खेवड़ा में सूरजभान नाम के शख्स की बेरहमी से पीट पीट कर ह*त्या कर दी गई और उसके श*व को ह*त्यारों ने गांव के नजदीक एक ढाबे के पास फेंक दिया, जैसे ही परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना मिली दोनो मौके पर पहुंचे , पुलिस ने श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
वही इस ह*त्याकांड की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव खेवड़ा में सूरजभान नाम के शख्स के श*व मिलने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here