Home Haryana पानीपत में 24 वर्षीय प्रेमिका की प्रेमी ने चार्जर की केबल से...

पानीपत में 24 वर्षीय प्रेमिका की प्रेमी ने चार्जर की केबल से गला घोंटकर की ह*त्या

146
0
पानीपत 13 अगस्त : शहर की नई सब्जी मंडी में 3 दिन पहले मिले युवती के श*व के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। मृ*तका की पहचान के साथ-साथ उसकी हत्या के कारणों और ह*त्या करने वाले आरोपियों के बारे में पता लगा है।
युवती को उसके बॉयफ्रेंड ने घर से शादी करने के बहाने बुलाया था। रास्ते में युवती के साथ बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों संग मिलकर मारपीट की। इसके बाद चार्जर की डाटा केबल से गला घोटकर लड़की को मौ*त के घाट उतार दिया था। इसका खुलासा लड़की के परिजनों के सामने आने पर हुआ। जिन्होंने बताया कि आरोपी उनकी बेटी से पैसे लेता था, लेकिन अब वह नहीं दे रही थी तो उसकी हत्या कर दी गई। जानकारी देते हुए साइना ने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वह पानीपत की अनाज मंडी की गली नंबर दो  शिवनगर में अपनी बेटी के साथ रहती है। यहां पर वह काम करती है। उसकी 24 साल की बेटी रूमा थी। वह भी एक फैक्ट्री में काम करती थी।यहीं पर पड़ोस में शहजाद नाम का युवक भी रहता है। जिससे उसकी बेटी रूमा का 2 साल से अफेयर चल रहा था। शहजाद, रूमा से हर महीने उसकी फैक्ट्री से मिलने वाली सेलरी भी ले लेता था। हमेशा उसे शादी करने का झांसा देता था। वह उससे हर तरह की जिद्द भी करता था और हमेशा खुद की ही बातें मनवाता था।रूमा ने अब उसे रुपए देने से मना कर दिया था। वह पिछले कुछ समय से उसे पैसे नहीं दे रही थी। इसी के चलते शहजाद ने एक प्लानिंग की। उसने रूमा को घर से शादी करने के लिए बुलाया। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे रूमा घर पर बिना किसी को कुछ बताए निकल आई। इसके बाद वह घर नहीं लौटी।पुलिस को रविवार के दिन उसका शव मिला। जांच-पड़ताल में युवती की ह*त्या होना प्रतीत हुआ। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए बंगाल स्थित उसके परिजनों से संपर्क किया। जिसके बाद पानीपत में उनके परिवार वालों से संपर्क साधा गया। परिजनों ने अपने तौर पर तहकीकात की तो पता लगा कि रूमा को घर से बुलाकर शहजाद ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को लावारिस फेंक कर फरार हो गए।जानकारी के मुताबिक फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस युवती के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here