हरियाणा (एकता): बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान एक दमदार अभिनेता और निर्माता हैं। वह लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उन्हें दुनिया ‘किंग खान’ के नाम से भी जानती हैं। बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का जादू सबसे सिर चढ़ बोला था। लेकिन अब फिर से दुनिया में ‘किंग खान’ का रुतबा बढ़ गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सिर्फ शाहरुख की फिल्में ही सुपरहिट रही हैं। शाहरुख खान ने कुछ ऐसा किया जो बॉलीवुड का कोई स्टार नहीं कर पाया। शाहरुख ने बड़े-बड़े पावरफुल लोगों को पीछे छोड़ ‘टाइम 100’ में पहला स्थान हासिल कर देश के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री का भी नाम रोशन किया है। बता दें कि शाहरुख ने फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी, प्रिंस हैरी, मेगम मार्कल आदि कई बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

शाहरुख को मिले इतने प्रतिशत वोट
बता दें कि टाइम मैगजीन ने प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट जारी की है। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि इस लिस्ट में सबसे ऊपर शाहरुख खान का नाम हैं। शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह ‘टाइम 100’ की लिस्ट में टॉप पर हैं। 2023 में 12 लाख वोट कर चुके हैं अभिनेता शाहरुख को सबसे ज्यादा 4 फीसदी वोट मिले।

इन पावरफुल लोगों की लिस्ट में बनाई अलग जगह
जानकारी के मुताबिक ‘टाइम 100’ सूची में दूसरे स्थान पर ईरानी महिला महसा अमिनी हैं, जिन्होंने इस्लामी चरमपंथ के खिलाफ अभियान चलाया था। महसा अमिनी का पिछले साल सितंबर में निधन हो गया था। इसके साथ ही तीसरे नंबर पर प्रिंस हैरी और चौथे नंबर पर प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल हैं।

शाहरुख ने 150 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
शाहरुख ने अपनी लाजवाब एक्टिंग से फैंस का तो दिल जीता ही था लेकिन अब पूरी दुनिया पर राज कर रहे हैं। शाहरुख ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई, जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़कर बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर दिया। पठान फिल्म दुनिया भर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। शाहरुख नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, वह जल्द ही ‘गधा’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आएंगे।








