Home Ambala पूर्व मंत्री अनिल विज अचानक पहुंचे नगर परिषद कार्यालय…अधिकारियों को लगाई...

पूर्व मंत्री अनिल विज अचानक पहुंचे नगर परिषद कार्यालय…अधिकारियों को लगाई फटकार

121
0
7 अगस्त,  अम्बाला -हरियाणा के गब्बर कहे जाने वाले पूर्व मंत्री  अनिल विज का एक्शन आज एक बार फिर अंबाला में देखने को मिला.विज अचानक नगर परिषद पहुंचे और विकास कार्यों का बजट देखने लगे. इस दौरान बजट सही न मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई और तीन दिन का समय दिया. तीन दिन में पूरा रिकॉर्ड न मिला तो कारवाई करने की बता कहीं।
अनिल विज ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा है कि अगर तीन दिन में उन्हें पूरा रिकॉर्ड ना मिला तो एक बड़ा एक्शन लिया जा सकता है.बता दे कि आज सुबह अपने किसी कार्य से पूर्व गृह मंत्री अनिल विज नगर परिषद अंबाला छावनी पहुंचे थे. इस दौरान अंबाला छावनी में चल रहे सभी कार्यों के बजट का जायजा लिया, जिसका लिखित में पूरा रिकॉर्ड न मिलने पर विज का गुस्सा फुट गया। फिलहाल अनिल विज ने अधिकारियों को समय दिया है और कार्य पूरा न होने पर कारवाई की बात भी कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here