Home Haryana कुरुक्षेत्र के युवाओं के लिए जो करना पड़े करेंगे..एक बार दीजिए मौका...

कुरुक्षेत्र के युवाओं के लिए जो करना पड़े करेंगे..एक बार दीजिए मौका -डॉ. सुशील गुप्ता

132
0
कैथल/कुरुक्षेत्र – चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा इंडिया गठबंधन में पूर्ण बहुमत से लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतेगा। ये दावा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने किया है। डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेस वार्ता की,इस दौरान ज़िला अध्यक्ष सरदार गज्जन सिंह, सतवीर गोयत, सोनिया शर्मा, अमरीक सिंह, ईशम सिंह और कविता मौजूद रहे ।
भाजपा के राज में चारों तरफ बेरोजगारी का आलम
डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि कुरुक्षेत्र से हरियाणा और भारत में युग परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में चारों तरफ बेरोजगारी का आलम है। जबकि सरकार ये मानने को ही तैयार नहीं है कि कुरुक्षेत्र और हरियाणा में बेरोजगारी है।उन्होंने कहा कि  हरियाणा में 71,000 पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 42,000 और माध्यमिक शिक्षा विभाग में 29,000 पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग में 21500, परिवहन विभाग में 9339, पशुपालन विभाग में 5738, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग में 5073, अग्निशमन विभाग में 3320 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में 2867 पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे  अन्य कई विभागों में हजारों पद खाली है। हरियाणा सरकार इन पदों को भरने में कोई ध्यान नहीं दे रही। यदि सरकार की नीयत साफ होती तो सभी पद भरे जा सकते थे।डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा केवल आंकड़े बढ़ाने के लिए अस्थाई नौकरियां दी जा रही हैं।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  मैं कुरुक्षेत्र की जनता को यह यकीन दिलाना चाहता हूं कि कुरुक्षेत्र के युवाओं का भविष्य अंधकार में नहीं जाने दूंगा। कुरुक्षेत्र के युवाओं के लिए जो करना पड़े करेंगे। युवाओं के लिए एक एक्शन प्लान बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र ने सबको मौका दे कर देख लिया। एक मौका हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को देकर देखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here