अम्बाला 06 अगस्त--पूरे देश में कल 7 अगस्त को हरियाली तीज का तयौंहार बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है ! इसी कड़ी में आज हरियाली तीज के अवसर पर बाजारों में महिलाएं मेहंदी लगवा रही है ! हरियाली तीज त्यौहार के अवसर पर महिलाएं हरे कपड़े पहनती हैं, हरी लाल चूड़ियां पहनती है और झूला भी झूलती है !
अंबाला के आर्य गर्ल कॉलेज में भी हरियाली तीज का त्यौंहार बड़े धूम धाम से मनाया गया ! कॉलेज में रंग बिरंगे झूले डाले गए , खाने पीने के स्टाल लगाए गए , मेंहदी प्रतियोगिता हुई , पौधा रोपण भी किया गया ! बच्चों को हरियाली तीज के बारे में जानकारी दी गई ! वहीं बच्चो ने भी भारत के त्यौंहारों के बारे में जाना बच्चों का कहना था कि दूसरे कल्चर को जानना चाहिए लेकिन अपने कल्चर के बारे में भी ज्ञान होना चाहिए ! पुराने समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार तीज की दिन हरियाली तीज का त्यौंहार बड़े धूम धाम से मनाया जाता है ! पूरे देश में कल 7 अगस्त को हरियाली तीज का त्यौंहार मनाया जा रहा है !
आज बाजारों में महिलाएं मेंहदी लगवाने पहुंच रही है. महिलाओं का कहना है कि सावन मास में ये हरियाली तीज का त्यौंहार आता है और इसके आते ही त्यौंहारों की शुरुआत हो जाती है ! हरियाली तीज इसे इस लिए भी कहा जाता है क्योंकि ये त्यौंहार सावन मास में आता है और सावन मास में हर तरफ हरियाली ही हरियाली होती है ! महिलाएं इस त्यौंहार का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार करती है ! इस दिन महिलाएं खूब सजती संवरती है , मेंहदी लगाती है नए नए कपड़े पहनती है , घर में पकवान बनाए जाते है , घेवर मनवाकर खाए जाते है , पूजा की थाली सजाई जाती है और घर में पूजा की जाती है और ये थाली बजुर्ग की दी जाती है और उससे आशीर्वाद लिया जाता है ! महिलाओं का कहना है कि ये त्यौंहार महिलाए पति के लिए रखती है ! उनका कहना है कि सभी को ये त्यौंहार खुशियों के साथ अपनी फैमिली के मनाना चाहिए ! महिलाओं का कहना है की दौड़भाग की जिंदगी से थोड़ा चेंज मिलता है ! उन्होंने कहा की शाम को पूजा की जाती है और शिवजी और गौरी जी को मनाया जाता है ताकि उनके प्रेम की तरह हमारा प्रेम भी अच्छा हो !






