Home Entertainment यूट्यूब पर छाए मासूम शर्मा, टॉप-10 पॉपुलर आर्टिस्ट्स में सातवें स्थान पर...

यूट्यूब पर छाए मासूम शर्मा, टॉप-10 पॉपुलर आर्टिस्ट्स में सातवें स्थान पर पहुंचे

323
0

हरियाणा  | हरियाणा के मशहूर सिंगर मासूम शर्मा ने यूट्यूब की साप्ताहिक टॉप-10 मोस्ट पॉपुलर आर्टिस्ट्स की लिस्ट में जगह बनाकर बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्हें इस सूची में सातवां स्थान मिला है। हैरानी की बात ये है कि उन्होंने इस लिस्ट में हनी सिंह, सोनू निगम, एआर रहमान और आतिफ असलम जैसे बड़े नामों को भी पीछे छोड़ दिया है।

एक हफ्ते में मिले 13.28 करोड़ व्यूज

यूट्यूब द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मासूम शर्मा को केवल एक सप्ताह में 13.28 करोड़ व्यूज मिले हैं। टॉप-3 में अलका याग्निक पहले, उदित नारायण दूसरे और कुमार सानू तीसरे स्थान पर हैं। वहीं हनी सिंह 13वें, और एआर रहमान 17वें स्थान पर मौजूद हैं।

गन कल्चर विवाद से बढ़ी चर्चा

हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर बैन लगाया गया था। इस सूची में जिन 30 गानों को हटाया गया, उनमें से 10 गाने मासूम शर्मा के थे। इस विवाद के बाद उन्होंने 13 मार्च को सोशल मीडिया लाइव आकर अपनी बात रखी। उन्हें आम जनता से भारी समर्थन मिला, जिससे उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया।

मुख्यमंत्री ने की खुलकर तारीफ

भगवान परशुराम जयंती पर 27 अप्रैल को पंचकूला में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच से मासूम शर्मा की सराहना करते हुए कहा, “ये ऐसे कलाकार हैं जिनके गानों पर लोग खड़े होकर नाचने लगते हैं। हरियाणा को उन पर गर्व है।”

इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर कार्रवाई

मासूम शर्मा को सोशल मीडिया पर भी झटका लगा है। पिछले डेढ़ महीने में उनके दो इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो चुके हैं। पहला अकाउंट, जिसमें 7.61 लाख फॉलोअर्स थे, 12 मई को बंद हुआ, जबकि 26 जून को उनका दूसरा पेज ‘टीम मासूम शर्मा’ भी हटाया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here