Home Haryana नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना अब चुटकियों का खेल! फरीदाबाद से सीधी कनेक्टिविटी पर...

नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना अब चुटकियों का खेल! फरीदाबाद से सीधी कनेक्टिविटी पर काम तेज

138
0

फरीदाबाद| फरीदाबादवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक की यात्रा बेहद आसान और तेज़ हो जाएगी। इस सुविधा को साकार करने के लिए फरीदाबाद को एयरपोर्ट से जोड़ने वाला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे अब तेज़ी से बन रहा है।

शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए निर्माण कार्य की गति बढ़ाई जाए। हाल ही में सेक्टर-12 के लघु सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में ढेसी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ फरीदाबाद की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास की रफ्तार भी बढ़ाएगा।

इसके साथ ही कालिंदी कुंज मार्ग, जो दिल्ली-नोएडा ट्रैफिक का बोझ कम करेगा, उस पर भी एलिवेटेड रोड सेक्शन का काम प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। बताया गया है कि इस एक किलोमीटर खंड की डीपीआर तैयार हो चुकी है, जिससे जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा।

वहीं ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में जल आपूर्ति, सड़क और सीवर लाइन जैसी बुनियादी ढांचे की परियोजनाएं भी रफ्तार पकड़ चुकी हैं। मिर्जापुर एसटीपी से मास्टर सीवर लाइन बिछाई जा रही है और खेड़ी ब्रिज से 1800 मिमी की नई पाइपलाइन भी डाली जा रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि सभी काम तय समय पर पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here