अंबाला 6 अगस्त-अंबाला में अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है, अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा ताजा मामला अंबाला के गांव डडियाना से सामने आया है,जहा पर देर शाम धर्मपाल नामक व्यक्ति पर कुछ लोगो ने ह*मला कर दिया और उसे मौ*त के घाट उतार दिया।
इस बारे में बताते हुए मृ*तक के भाई ने कहा की कुछ दिन पहले भी धर्मपाल का झगड़ा उनके पड़ोसियों के साथ हुआ था जिसका निपटारा कर दिया गया था, बावजूद उसके कल शाम को उनके पड़ोस में रहने वाले 9 लोगो ने धर्मपाल पर ह*मला कर उसे मौ*त के घाट उतार दिया। परिजनों ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। इस बारे में जानकारी देते हुए सदर थाना एसएचओ ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी की गांव डडियाना में एक धर्मपाल नामक व्यक्ति पर कुछ लोगो ने ईंट और कुल्हाड़ी से ह*मला कर उसे मौ*त के घाट उतार दिया है.फिलहाल श*व का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और जांच जारी हैं।






