फरीदाबाद 6 अगस्त : दिल्ली से सटे फरीदाबाद में इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में 19 वर्षीय युवक की मौ*त हो गई, परिजनों के मुताबिक युवक जुकाम का इलाज कराने के लिए ‘मरेंगो एशिया’ नामक एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था, लेकिन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने पता नहीं कैसा इलाज किया की युवक की मौ*त हो गई। परिजन डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं और दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
परिजनों का आरोप..डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बरती लापरवाही
दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में जहाँ एक 19 साल के युवक का श*व पोस्टमार्टम के लिए आया है,मृ*तक युवक के परिजनों का आरोप है की युवक को नाक बहने यानी जुकाम की शिकायत के चलते वो एक डॉक्टर के पास दिखाने के लिए चले गए जिसका नाम राजीव आर्य था, परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने युवक के टेस्ट करने के बाद बताया की नाक की हड्डी थोड़ी बढ़ी हुई है. जिसका छोटे से ऑपरेशन के बाद इलाज से सही हो जायेगा, जिसके लिए आरोपी डॉक्टर ने सेक्टर 16 में स्तिथ एक निजी मरेंगो एशिया अस्पताल में युवक को भर्ती करके ऑपरेशन किया। परिजनों ने बताया की ऑपरेशन के बाद से ही युवक को होश नहीं आया और बाद में डॉक्टरों ने देर रात को बताया कि युवक की मौ*त हो गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है की उनके बच्चे को जुकाम के आलावा कोई बीमारी नहीं थी. डॉक्टरों ने इलाज के दौरान लापरवाही बरती जिसके चलते उनके बेटे की मौ*त हुई है और ये साधारण मौ6त नहीं है बल्कि उसका म*र्डर किया गया है। परिजनों ने मांग कि है की आरोपी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।







