Home Accident शादी से पहले उठी अर्थी, तिरंगा उतारने पहुंचे युवक की करंट लगने...

शादी से पहले उठी अर्थी, तिरंगा उतारने पहुंचे युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत (Video)

222
0

करनाल (अंकुर कपूर): करनाल में सेक्टर-4 स्थित इंस्टीयूट में तिरंगा उतारते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। युवक दो परिवारों का इकलौता बेटा था। अमन अपने ताऊ रामफल के पास बसंत बिहार में रह रहा था। गुरुवार शाम अमन शादी की शॉपिंग करने के बाद वह झंडा उतारने के लिए इंस्टीयूट चला गया। जैसे ही वह उपर चढ़कर झंडा उतारने लगा तो अचानक उसे बिजली का करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया।

12 फरवरी को होनी थी शादी

ताऊ राजकुमार ने बताया कि अमन की 12 फरवरी की शादी थी। कल अपनी बहनों के साथ शॉपिंग करने के लिए बाजार गया था। बहनों को उसने शॉपिंग करवाकर घर भेज दिया और खुद झंडा उतारने के लिए चला गया, लेकिन किसी को क्या पता था कि अमन वापस कभी लौटकर नहीं आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here