रोहतक :चन्द्रिका ( TSN)– हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से व्यापारियों, उद्योगपतियों व आम जनता को रियायत देने की बजाय नए-नए टैक्स लगाकर व टैक्सों में बढ़ोतरी करके आर्थिक बोझ डालने का काम किया गया है। सरकार की गलत नीतियों से देश व प्रदेश में लगभग 3 करोड़ छोटे व मध्यम उद्योग बंद हो चुके हैं।
11 अगस्त को पानीपत में व्यापारियों व उद्योगपतियों का होगा सम्मेलन
बजरंग दास गर्ग शनिवार को रोहतक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध और बेरोजगारी के मामले में हरियाणा नंबर वन है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन कोई आपराधिक वारदात न होती हो। जिससे व्यापारियों व उद्योगपतियो में डर का माहौल है। गर्ग ने बताया कि 11 अगस्त को पानीपत में व्यापारियों व उद्योगपतियों का सम्मेलन होगा। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि होंगे। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की नीतियों की सराहना की।







