Home Haryana Indian वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर ने रेलवे अधिकारी दीपक संग...

Indian वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर ने रेलवे अधिकारी दीपक संग लिए 7 फेरे, देखें तस्वीरें

335
0

पानीपत (एकता): भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर की रेलवे अधिकारी दीपक भाटी के साथ शादी हुई। दोनों शुक्रवार को परिणय सूत्र में बंधे। मीडिया सूत्रों के अनुसार पानीपत के गांव आसन कलां निवासी निर्मल की गुरुवार को पूरे रस्मों-रिवाजों के साथ मेहंदी की रस्म हुई।

बता दें कि दोनों की लव स्टोरी बहुत ही खास है। दरअसल रेलवे अधिकारी दीपक भाटी ने कप्तान निर्मल तंवर के मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा था तब से ही उन्होंने निर्मल से शादी करने का मन बना लिया। बता दें कि साल 2022 में निर्मल के घरवालों ने रिश्ता पक्का कर दिया था।
निर्मल 2019 में भारतीय टीम की कप्तान बनी थीं। उन्होंने कई बार भारतीय वॉलीबॉल टीम को पदक दिलवा चुकी हैं। काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तानी करते हुए निर्मल ने गोल्ड मेडल जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here