अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता सर्बजोत के घर पर जाकर उनका सम्मान किया और पंजाबी में बोलीं पाकर डांस भी किया.उन्होंने सर्बजोत के पिता के कहने पर अंबाला में और भी अच्छी इंफ्रास्टकचर बनाने की कोशिश करने की बात कही. वहीं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ब्यान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमे उन्होंने कहा की मेरे घर ED की रेड पडने की संभावना जताई थी. वहीं उन्होंने कांग्रेस के हरियाणा में 11 साल बाद संगठन बनने पर भी तंज कसा.
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज कल देर शाम पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता सर्बजोत के घर पहुंचे और वहां जाकर उन्होंने सर्बजोत को सम्मानित किया ओर इसके साथ ही पंजाबी में बोली पाकर ढोल की थाप पर डांस भी किया. इस मौके पर उनके साथ बीजेपी के कार्यकर्ता और सर्बजोत माजूद रहे.उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये फक्र की बात है कि अंबाला का बच्चा पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर आया.उन्होंने कहा कि ये अंबाला का देश का नाम तो इससे रोशन हुआ ही है पर ये जो उपलब्धि आई आई इससे अंबाला का हर नागरिक और बच्चा बच्चा झूम रहा है.वहीं मनु भाकर ने फाइनल में शूटिंग में जगह बनाई है और आज उसका मैच है इस पर उन्होंने मनु भाकर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मनु भाकर पहले भी दो मेडल जीत चुकी है और पूरी संभावना बनी हुई है कि वो तीसरा मेडल ( गोल्ड मेडल) जीतकर भारत की झोली में डालेगी.
हरियाणा में कांग्रेस 11 साल बाद संगठन बनने जा रही है जिसपर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि क्या इसको पार्टी का दर्जा दिया जा सकता है जो 11 साल तक अपना संगठन तक नहीं बना सकी. उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए नियमत तौर पर चुनाव करना जरूरी होता है. उन्होंने कहा की जिन पार्टियों के अंदर प्रजा तंत्र नहीं है वो देश के प्रजा तंत्र की रक्षा नहीं कर सकती.






