Home Ambala 13 अगस्त को अंबाला छावनी में निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा: अनिल...

13 अगस्त को अंबाला छावनी में निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा: अनिल विज

252
0

अंबाला (एकता): हरियाणा की अंबाला छावनी में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि बीजेपी द्वारा अंबाला छावनी में इस यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर गृह मंत्री के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा पूरी ताकत के साथ नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क से सुबह: 11.30 बजे निकाली जाएगी।

उन्होंने यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा शुरू करने से पहले अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्रीय यात्रा निकालते हुए मुख्य आयोजन स्थल सुभाष पार्क में इकट्ठे होंगे। गृह मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री देश को अगले पांच वर्षों में विश्व की तीन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में लाना चाहते हैं। वह 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना चाहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here