Home Crime फतेहाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा...

फतेहाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

13
0

फतेहाबाद  | हरियाणा के फतेहाबाद जिले की बालाजी कॉलोनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मोनू कुमार के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मोनू कुमार पर कुछ हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया और उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए।

मृतक के भाई सचिन ने बताया कि वह घर पर था, तभी एक युवक ने आकर उसे बताया कि उसके भाई के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि 5-6 लोग मोनू पर हमला कर रहे थे। उसे देखते ही सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

घायल मोनू को पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन अग्रोहा ले जाते समय रास्ते में ही मोनू ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here