यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को AAP पार्टी ने PM मोदी व गौतम अडानी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि संसद में जेपीसी का गठन किया जाए। संसद के लोकसभा व राज्यसभा दोनों सदनों में इस पर बहस करवाई जाए जिससे यह पता चल सके कि आज देश की अर्थव्यवस्था किस स्थिति में है। देश में एलआईसी व एसबीआई बैंक का कितना पैसा डूबा हुआ है। यह पैसा देश की आम जनता का पैसा है, जिससे पूरे देश में त्राहि-त्राहि मची हुई है।

आम आदमी के पार्टी के वरिष्ठ नेता आदर्श पाल सिंह ने बताया कि यह मोदी व बड़े उद्योगपतियों की मिलीभगत से इस देश को लूटा जा रहा है। इस पर युवा नेता आम आदमी पार्टी रघुबीर सिंह छिंदा ने बताया कि आज उन्हें 4 दिन हो गए हैं। एलआईसी की पॉलिसी को सरेंडर किए हुए लेकिन अभी तक उसका पैसा मेरे अकाउंट में नहीं आया तो इससे जाहिर होता है कि किस तरह से गरीब आदमियों का ऐसा लूटा जा रहा है।







