Home Haryana कोरोना से निपटने के लिए हरियाणा के अस्पतालों में मॉक ड्रिल (देखें...

कोरोना से निपटने के लिए हरियाणा के अस्पतालों में मॉक ड्रिल (देखें तस्वीरें)

193
0

अंबाला (अंकुर कपूर): चाइना के साथ-साथ कई दूसरे देशों में भी कोरोना के नए BF.7 वैरिएंट ने कहर बरपाया है। जिसके चलते कोरोना के नए वेरिएंट के केस देश में आने से भारत सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसके मद्देनजर हरियाणा में नागरिक अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल किया गया।

अंबाला के नागरिक अस्पताल में भी पीएमओ डॉ राकेश कुमार के अध्यक्षता में मॉक ड्रिल चलाई गई और इमरजेंसी से लेकर सभी वार्डों में जांच की गई। इसके साथ ही ऑक्सीजन के प्लांट को भी चेक किया गया। वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जो पैरामीटर दिए गए हैं, उनके अनुसार ही चेकिंग की जा रही है। हमारे पास बैड कितने हैं, ऑक्सीजन बेड कितने हैं और स्वास्थ्य विभाग के कितने डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने स्टाफ को इंस्ट्रक्शन जारी कर दी है कि वह मास्क लगाएं।

सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और समय-समय पर हाथ धोते रहें। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो भी मरीज आ रहे हैं, अगर उनमे लक्षण नजर आते हैं तो उनको टेस्ट के लिए भेजा जाए। उन्होंने कहा कि इन सभी चीजों को देखा जाएगा और इसके साथ ही कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि पिछली बार ऑक्सीजन की कमी देखने को मिली थी तो उन्होंने कहा कि हमारे यहां कभी भी ऑक्सीजन की कमी नहीं रही। हालांकि लोग पहले से ही जागरूक हैं, लेकिन फिर भी सभी को कोरोना की गाइडलाइन फॉलो करने के लिए कहा जा रहा है।

रेवाड़ी में भी नागरिक अस्पताल सहित 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन ने ऑक्सीजन प्लांट, आइसोलेशन वार्ड वेंटिलेटर, वैक्सीनेशन केंद्र, जांच केंद्र, खांसी व जुकाम के मरीजों के लिए अलग से बनाए गए फ्लू कॉर्नर की भी तैयारियों को परखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here