Home Rohtak एक्सिस बैंक में हथियारों के बल पर लगभग साढ़े 6 लाख...

एक्सिस बैंक में हथियारों के बल पर लगभग साढ़े 6 लाख कैश लूटकर हुए बदमाश फरार

89
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- रोहतक के गांव डोभ स्थित एक्सिस बैंक में हथियार बंद बदमाशों द्वारा लूट की वारदात करने का मामला सामने आया है। 4 बदमाश 3 मिनट में लगभग 6 लाख  रुपए लूटकर फरार हो गए। बैंक कर्मचारियों को हथियार के बल पर डरा-धमकाकर करीब  साढ़े 6 लाख रुपए कैश लूटकर बदमाश फरार हो गए। घटना का पता लगते ही बहु अकबरपुर थाना पुलिस व डीएसपी मौके पर पहुंचे और पुलिस जांच में जुट गई।
डीएसपी रजनीश कुमार ने बताया कि गांव डोभ स्थित एक्सिस बैंक में कर्मचारी मौजूद थे। वहीं शाम को बैंक बंद करने की तैयारी चल रही थी। दिन भर में करीब साढ़े 6 लाख रुपए कैश इकट्ठा हुआ था। इसी दौरान चार बदमाश शाम 4 बजकर 57 मिनट पर हथियारों के साथ बैंक में घुसे। जिन्होंने पहले कर्मचारियों को डराया धमकाया और 3 मिनट में दिन-भर में एकत्रित करीब साढ़े 6 लाख रुपए कैश लूट लिया और मौके से फरार हो गए। बैंक कर्मचारियों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और पुलिस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। डीएसपी रजनीश ने बताया की सीसीटीवी जांच करने में के बाद सामने आया है कि बदमाश एक बाइक और स्कूटी पर सवार होकर आए थे। फिलहाल वे इस मामले में जांच करने में जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here