हरियाणा, 26 अगस्त – बल्लभगढ़ बाजार में देर रात सामाजिक तत्वों ने एक व्यापारी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया.इसी के विरोध में बल्लभगढ़ बाजार के व्यापारी धरने पर बैठ गए हैं.
व्यापारियों का कहना है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने पुलिस थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर तक अपनी शिकायत बाजार में हुए अतिक्रमण को लेकर दी हुई है,लेकिन प्रशासन उसे अतिक्रमण को हटवाने में नाकामयाब है और यही कारण है कि देर रात असामाजिक तत्वों ने इसी के चलते व्यापारियों पर हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि ना तो कोई नेता और ना ही कोई अधिकारी उनकी समस्या का समाधान कर रहा है.अगर यही हाल रहा तो आने वाले विधानसभा चुनाव में वह बहिष्कार करेंगे।







