पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- होडल में अपने आवास पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा की राजनैतिक द्वेष भावना से कांग्रेस नेताओं पर ईडी की रेड की जा रही है. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन से भाजपा को विधानसभा चुनावों में डर लग रहा है,जिसको लेकर भाजपा दबाव बनाने की राजनीति कर रही है। जनता समय आने पर भाजपा को सारा हिसाब देगी।उदयभान ने कहा की पहले भी भाजपा ने लोक सभा चुनावों में भी दबाव बनाने के लिए ईडी और सीबीआई का सहारा लिया था।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने आज नूंह में निकाली जा रही जलाभिषेक यात्रा को लेकर कहा की आपसी भाईचारे और सदभावना से इस यात्रा को निकाले। उदयभान ने हरियाणा में कांग्रेस नेताओं पर की जा रही ईडी की रेड को लेकर कहा कि भाजपा के गृह मंत्री अमित शाह जहां भी जाते हैं,वहां ईडी और सीबीआई को साथ लेकर जाते हैं.गृह मंत्री का लोकसभा चुनावों में भी यही हाल था भाजपा ने इन एजेंसियों का जमकर दुरूपयोग किया है लेकिन देश की जनता ने इनको लोकसभा चुनावों में सबक सीखा दिया भाजपा राजनैतिक द्वेष की भावना से ऐसी कार्यवाही करा रही है .हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है। जिसको लेकर भाजपा को विधानसभा चुनाव में भी हार का डर सता रहा है। भाजपा इस समय दबाव की राजनीति कर रही है। जिसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी।







