Home Haryana सोम नदी के बाँध को काटने का वीडियो वायरल…दर्जनों गांव सोम नदी...

सोम नदी के बाँध को काटने का वीडियो वायरल…दर्जनों गांव सोम नदी के आक्रोश मे

213
0
यमुनानगर, 12 अगस्त : यमुनानगर ज़िले में छछरौली और बिलासपुर कस्बे के बीच दर्जनों गांव सोम नदी के आक्रोश  में तबाह हो गए। एक किसान की तो डूबने से मौ*त भी हो गई। तबाही के उस मंजर को जानने से पहले यह जाना बेहद जरूरी है कि तटबंध टूटे हैं या फिर तोड़े गए हैं। तटबंध काटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग कंधे पर कस्सी लेकर तटबंध की और बढ़ रहे हैं और फिर कुछ लोग उस तटबंध को काट भी रहे हैं। इस वीडियो में एक पुलिस के जवान वर्दी पहने भी दिखाई दे रहे है। ग्रामीणों का दावा है कि यह वही वीडियो है जिससे दर्जनों गांव में तबाही आई है।
ग्रामीण करण सिंह और विजेंद्र का कहना है कि जिस बांध को काटा गया है उस पर कोर्ट की तरफ से स्टे लगी हुई थी जबकि वायरल वीडियो में सुनाई दे रहा है कि यह हमारा अपना बनाया हुआ बांध है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जब हमें इन्हें रोकने की कोशिश की तो इन्हें हमें जान से मारने की धमकी भी दी।अब इस मसले पर ग्रामीण इन शरारती तत्वों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के SDO सजदेव का कहना है कि कानून के हिसाब से उन पर कार्रवाई की जाएगी और जैसे ही पानी का लेवल थोड़ा कम होगा तो बांध की मरम्मत भी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बांध कटने की वजह से 600 से 700 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है और 12 से 13 गांव इसकी चपेट में आ गए हैं। आपको यह भी बता दे की इस बांध के टूटने से सबसे ज्यादा प्रभावित गांव लोप्यो, दादूपर, तिहानो, हडोली हुए है। अगर कुछ समय बाद बारिश  ज्यादा हो जाती है तो यह नुकसान और भी ज्यादा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here