यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर की ग्रीन विहार कॉलोनी में एक अजीबोगरीब ड्रामा देखने को मिला। जहां एक व्यक्ति अपने घर की पानी की टंकी पर चढ़ गया और छलांग लगाने की कोशिश करने लगा। उसने जमकर उत्पात मचाया, जिसको देख आसपास के लोगों ने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस ने तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया गया जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।
अक्सर लोगों को वाटर सप्लाई की पानी की टंकी पर चढ़ते देखा होगा। लेकिन यमुनानगर में ऐसा पहली बार देखा गया कि अपने ही घर की टंकी पर एक व्यक्ति चढ़कर उत्पात मचाने लगा और टंकी से नीचे कूदने की कोशिश करने लगा, जिसके चलते पुलिस के ऊपर भी उसने ईट-पत्थर फेंकने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से उसे नीचे उतार लिया। वहीं पर उसके परिजनों का कहना है कि यह एक स्वीट हाउस पर काम करता है। महाशिवरात्रि से दिमागी रूप से परेशान हैं जिसके चलते अजीबोगरीब हरकतें कर रहा है और आज पानी की टंकी पर चढ़कर उत्पात करने लगा।







