Home Ambala सावन महीने में अंबाला डाक विभाग ने विभिन्न जगहों पर लगाए ...

सावन महीने में अंबाला डाक विभाग ने विभिन्न जगहों पर लगाए गंगाजल के स्टॉल

176
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-देश में जल्द ही पावन माह सावन शुरू होने वाला है,जोकि भोले नाथ के भक्तों के लिए बहुत खास होता है. शिव जी के भक्त हरिद्वार समेत अन्य जगहों से गंगाजल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाते है.काफी भक्त विभिन्न मजबूरियों के चलते कावड़ यात्रा नही कर पाते.ऐसे भक्तों के लिए डाक विभाग मंदिरों के बाहर ही गंगाजल की सुविधा उपलब्ध करवाने जा रहा है.वही से भक्त गंगाजल खरीद कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पाएंगे.
 विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवरात्रि पर अंबाला के कुछ शिव मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं के लिए गंगाजल स्टॉल लगाई जाएगी, जहां से 30 रुपए की बोतल खरीद कर भक्त जलाभिषेक कर पाएंगे।आगामी दिनों में पवित्र माह सावन शुरू होने वाला है सावन माह में भगवान भोलेनाथ को गंगाजल से जलाभिषेक करने का महत्व है, लेकिन किसी कारणवश जो श्रद्धालु हरिद्वार, कचला या ब्रजघाट कावड़ यात्रा कर गंगाजल लेने नहीं जा सकेंगे । उन्हें भी डाक विभाग के सहारे गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का अवसर मिलेगा। इस साल भी अंबाला में डाक विभाग के द्वारा विभिन्न जगहों पर गंगाजल के स्टॉल लगाए जाएंगे और मात्र 30 रुपए में श्रद्धालुओं को गंगाजल की बोतल दी जाएगी. इस विषय में जानकारी देते हुए अंबाला शहर जीपीओ के पोस्टमास्टर हरीश ने बताया की श्रद्धालुओं की श्रद्धा को देखते हुए डाक विभाग के द्वारा गंगोत्री से गंगा जल मंगवाया जाता है. अंबाला के सभी बड़े डाक घरों में गंगाजल के स्टॉल लगाए गए है,जहां से लोग 30 रुपए में गंगाजल की बोतल खरीद सकते है.शिवरात्रि से एक दिन पहले अंबाला के विभिन्न मंदिरों के बाहर गंगाजल के स्टॉल भी लगाए जाते हैं,पिछले साल लगभग 450 बोतलें लोगो को दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here