हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान की पदयात्रा रविवार को बावल विधानसभा पँहुची,जहां जगह जगह रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का उमड़े जनसैलाब ने फूलमालाओं से स्वागत किया. वहीं दूसरी ऒर पत्रकारों से बातचीत में दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि अब जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जान चुकी है और अब हरियाणा की जनता भाजपा से उसके दस वर्षों के कार्यकाल का हिसाब मांग रही है. जिससे भाजपा मुंह नहीं फेर सकती और उसे जनता के सभी सवालों का जवाब और हिसाब देना ही होगा।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा की जनता की आवाज बनकर बेरोजगारी, महंगाई, भ्र्ष्टाचार, ई.ड़ी.ऒर केंद्रीय जांच एजंसियों का दुरुपयोग,750 किसानों की मौत जैसे गम्भीर सवालों का जवाब ऒर हिसाब मांग रही है लेकिन उनके पास कोई जवाब ही नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि यहां के भाजपा में कैबेनेट मंत्री डॉ.बनवारीलाल भी कांग्रेस से उनके कार्यकाल के हिसाब जानना चाहते हैं तो दीपेंद्र ने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री जी भी जवाब दें एम्स में हो रही देरी का, जवाब दें बावल की बदहाल सड़कों का पानी किल्लत का ऒर दस वर्षों में एक भी नई इंडस्ट्री यहाँ स्थापित न होने का।स्थानीय उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने के सवाल पर कहा कि भाजपा की कार्यशैली ही ऐसी रही है कि वह चवन्नी का काम करके दस रुपये की घोषणा करती है ऒर यह भी उसी घोषणा का हिस्सा ही है।







