पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने पलवल की जाट धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा की सभी कार्यकर्ता मेहनत और लग्न के साथ विधानसभा चुनावों में जुट जाएं। अजय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा।
भाजपा को लेकर जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की जो लोग छाती ठोककर कहते थे की 400 पार उनका क्या हाल रहा. कहां गयी उनकी गारंटी 240 तक भी नहीं पहुंच पाए.भूपेंद्र हुड्डा द्वारा प्रदेश में सरकार बनाने के दावे पर उन्होंने कहा की हुड्डा को तो खुद की टिकट भी पक्की नहीं उन्हें तो अपनी टिकट भी सोनिआ गाँधी की साड़ी का पल्लू पकड़कर, राहुल गाँधी का कुरता पकड़कर, प्रियंका गाँधी की चुनरी उठाकर और वेणुगोपाल राव के चप्पल उठाकर अपनी टिकट लानी है, उनके पिता रणवीर सिंह का राज नहीं है। वहीं इनेलो और बसपा गठबंधन को लेकर अजय चौटाला ने कहा की यह गठबंधन पहली बार नहीं हुआ पहले भी कई बार हुआ है, लेकिन नतीजे क्या थे सभी को पता है।







