कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-गुरुकुल कुरुक्षेत्र में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव पहुंचे, वही गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद रहे। इस दौरान प्राकृतिक खेती के विस्तार को लेकर मंथन किया गया।
प्राकृतिक खेती के विस्तार को लेकर हुआ मंथन
इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि जैविक शब्द से आजकल लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, चाहे वो जैविक खेती हो या जैविक उत्पाद। अधिकांश लोग जैविक खेती को ही प्राकृतिक खेती समझ रहे हैं । जबकि जैविक खेती तो रासायनिक खेती से भी महंगी और नुकसानदायक है। उक्त शब्द आज गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक कृषि फार्म का दौरा करने आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रहे ‘संस्कार धाम’ गुजरात के वरिष्ठ अधिकारियों को प्राकृतिक और जैविक खेती में अन्तर समझाते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहे। वहीं, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव मनोज आहूजा ने भी मंत्रालय के अधिकारियों के साथ गुरुकुल फार्म का दौरा किया और प्राकृतिक कृषि के विस्तार को लेकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत से विस्तृत चर्चा की।







