Home Business/Education बोर्ड परीक्षा से पहले जरूरी: विद्यार्थियों को आधार कार्ड फोटो अपडेट करें

बोर्ड परीक्षा से पहले जरूरी: विद्यार्थियों को आधार कार्ड फोटो अपडेट करें

35
0

भिवानी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा से पहले आधार कार्ड में फोटो अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यह निर्णय विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी किए गए स्पष्ट निर्देशों के तहत लिया गया है।

निर्देशों के अनुसार, विद्यार्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में एक समान फोटो होना आवश्यक है। अक्सर बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों को इस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है कि उनके आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में फोटो अलग-अलग होते हैं। कुछ मामलों में यह छात्रों को परीक्षा देने से रोक भी देता है।

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए निदेशालय ने सभी शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विद्यार्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में फोटो अपडेट करवाएँ, ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की बाधा न आए।

विद्यालय प्रबंधकों की जिम्मेदारी

विद्यालय प्रबंधकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके स्कूल के सभी विद्यार्थियों का आधार कार्ड अपडेट हुआ हो। विशेष रूप से कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए यह अनिवार्य रहेगा।

यह व्यवस्था राजकीय और निजी दोनों प्रकार के विद्यालयों में लागू होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएँ मार्च 2026 में आयोजित की जाएंगी। निदेशालय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है कि परीक्षा से पहले सभी विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपडेट हो जाएँ।

विद्यार्थियों के लिए भी सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले अपने आधार कार्ड की फोटो सही और वर्तमान करवा लें, ताकि किसी भी अप्रत्याशित परेशानी से बचा जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here