हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-17 जुलाई को हरियाणा सरकार द्वारा पिंजौर में बन रही फल व सब्जी मंडी का विधिवत रूप से उद्घाटन किया जाएगा. इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ अन्य मंत्री भी शामिल होंगे. यह कहना है पूर्व विधायक लतिका शर्मा का.उन्होंने आज फल और सब्जी मंडी के उद्घाटन को लेकर चल रही तैयारी का जायजा लिया.
पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने बताया कि एचएमटी की इस मंडी से शहर का ही नहीं पूरे देश का भी नाम रोशन होगा और व्यापारी एसोसिएशन द्वारा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा. इस मौके पर कालका नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण लाल लांबा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा यह कालका क्षेत्र वासियों को बहुत बड़ी सौगात है.जिसका काम पिछले लंबे समय से चला आ रहा है और अब जल्दी ही यह मंडी आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी. इसका विधिवत रूप से 17 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया जाएगा.उन्होंने बताया कि इस मंडी के खुलने से यहां के लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे.जिससे कालका क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है.







