अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-लगभग 20 साल बाद अब अंबाला में लोकल रूट पर बसों का संचालन शुरू हो गया है. बीते दिनों हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने जनता की डिमांड और सहूलियत को देखते हुए लोकल रूट की बसों को शुरू करने के आदेश दिए थे. जिसके बाद से अब शहर और कैंट के मुख्य मार्गो पर बसे चलना शुरू हो गई हैं. जिसका आम जनता भरपूर लाभ उठा रही है। जनता की माने तो इन लोकल बसों का उन्हें बहुत फायदा हो रहा है .भीड़ भी कम होती है और कम खर्चे में वे अपनी मंजिल पर पहुंच जाते है।
रूट के बारे में जानकारी देते हुए बस ड्राइवर ने बताया कि जब से लोकल रूट पर बस चलनी शुरू हुई है, तभी से लोगो की भारी भीड़ होती है। सुबह के समय ज्यादातर विद्यार्थी इस लोकल रूट बस का लाभ उठाते है। इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला कैंट बस अड्डा इंचार्ज अजीत ने बताया की एक लंबे समय के बाद जनता की सहूलियत को देखते हुए लोकल रूट पर बसों को शुरू किया गया है. ये बस नावेल्टी से लेकर अंबाला कैंट तक की बसे चालिए गई है। बस नावेल्टी से शुरू होकर अंबाला शहर होते हुए कैंट आएगी, दिन में बस 8 चक्कर इस रूट पर लगाएगी। मार्केट को देखते हुए फिलहाल मिनी बस चलाई गई है।







