रेवाड़ी (एकता): रेवाड़ी जिले में उस समय अफरातफरी मच गई जब कबाड़ के गोदाम में भयानक आग लगी। झुग्गी-झोपड़ियां इस आग की चपेट में आ गई। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना औद्योगिक कस्बा बावल में मंगलवार देर रात को हुई। आग इतनी भयानक थी कि दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाना पड़ा।
बता दें कि 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम में लाखों रुपए का कबाड़ पड़ा हुआ था। साथ ही केमिकल व तेल के खाली ड्रम भी थे। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। गनीमत यह रही कि झुग्गियों में रहने वाले लोग पहले ही वहां से निकल गए। अन्यथा काफी नुकसान हो सकता था। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।







