Home Haryana हाईकोर्ट ने एक हफ्ते के भीतर हरियाणा सरकार को शंभू बॉर्डर...

हाईकोर्ट ने एक हफ्ते के भीतर हरियाणा सरकार को शंभू बॉर्डर खोलने के दिए आदेश

105
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक हफ्ते के भीतर शंभू बॉर्डर खोलने के आदेश दिए हैं।ये आदेश हरियाणा सरकार को  आदेश दिए हैं। इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को कहा है कि  सरकार एक हफ्ते में रोड क्लियर करे। वहां से बैरिकेड हटाए।
हाईकोर्ट ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण है.किसानों की मांग केंद्र सरकार से है। इसलिए उन्हें दिल्ली की तरफ जाने की छूट दे देनी चाहिए।बता दें कि शंभू बॉर्डर पिछले 5 महीने से बंद चल रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले किसान दिल्ली कूच करना चाहते थे। पंजाब के इन किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने यहां 7 लेयर की बैरिकेडिंग की थी।शंभू बॉर्डर बंद किए जाने से पंजाब और हरियाणा के बीच सीधी कनेक्टिविटी टूट गई थी। शंभू बॉर्डर खुलवाने की मांग को लेकर अंबाला के व्यापारियों ने भी दुकानें बंद कर रोष जताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here