Home Haryana अनुराग ढांडा बोले सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश...

अनुराग ढांडा बोले सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश को नहीं दे सके गृह मंत्री

122
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कुरुक्षेत्र  में प्रेसवार्ता की. इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए की प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा की सैनी सरकार पर निशाना साधा।
अनुराग ढांडा ने  आरोप लगाया कि सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश को गृह मंत्री नहीं दे सके। अगर प्रदेश में गृह मंत्री बनने की बात आएगी तो अनिल विज का नाम सामने आया, मगर नायब सैनी को डर है कि अगर उनको गृह मंत्री बनाया तो वो उनके हाथ से सत्ता खींच लेंगे। इसलिए उन्होंने पूरे प्रदेश को अपराध में झोंक दिया।ढांडा ने कहा कि आज हरियाणा में हर रोज खुलेआम गोलीबारी की घटनाएं हो रही है। एएसआई की ह*त्या और भाजपा नेता के घर पर फायरिंग की घटनाएं सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है। प्रदेश के 7 जिलों में फिरौती मांगने और गोलीबारी की घटनाएं हो रही और सरकार नाकाम साबित हो रही है। अगर नायब सैनी सत्ता नहीं संभाल सकते तो उनको इस्तीफा देना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here