अंबाला (एकता): अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदेश भर में लिपिक वर्ग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा हुआ है। उन्होंने सोमवार को अंबाला जिले में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि काफी समय हो चुका है लेकिन सरकार ने अभी उनकी मांगों को नहीं माना है।
लिपिक वर्ग कर्मचारियों ने कहा कि अब उनके धरने को और तेज किया जाएगा। वह 26 जुलाई को शहीदों की याद में एक ब्लड डोनेशन कैंप लगाएंगे। वह यह कैंप सरकार को जताने के लिए लगाएंगे कि कैसे उन्होंने पहले वादा किया फिर उनकी मांगों को पूरा भी नहीं किया। इससे पहले वह मंगलवार यानि 25 जुलाई को जनता के बीच में जाकर रोष मार्च निकालेंगे।







