Home election अंबाला पहुंचने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बीजेपी ने...

अंबाला पहुंचने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बीजेपी ने लिया निशाने पर, जमकर किए कटाक्ष

178
0

अंबाला (अंकुर कपूर): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘ भारत जोड़ो यात्रा ‘ अंबाला पहुंचने वाली हैं, लेकिन उससे पहले ही विरोधी पार्टियों के मंत्री विधायकों ने उनकी यात्रा को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पूछे गए मीडिया के सवालों का जवाब लेते हुए राहुल गाँधी पर जमकर कटाक्ष किए।

विधायक असीम गोयल ने कहा कि यह ‘ भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो यात्रा ‘ है जिसे सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के सभी लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल जी जितना मर्जी जोर लगा लें अपनी इस एजेंडे की दुकानदारी को लेकर लेकिन आज प्रतेक देशवासी को पता है कि किसके समय में भारत टूटा था और आज किसकी वजह से 8 साल में भारत जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है। आज भारत हर एक नाते से जुड़ा हुआ है। विधायक यही नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अपनी खाली राजनीति की दुकान भरने के लिए यह यात्रा की जा रही है। इससे अधिक यह यात्रा कुछ नहीं है।

विधायक ने कहा कि वो कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि जब JNU के अंदर ब्राह्मण समाज और बनिया समाज को लेकर टिप्पणियां लिखी गई तो यह SO CALLED भारत जोड़ने वाले यात्री आज अपने मुंह में दही जमकर क्यों बैठे हैं। यह लोग ‘ भारत तेरे टुकड़े होंगे ‘ का नारा देने वाले ‘ टुकड़े टुकड़े गैंग ‘ की पीठ थपथपाने वाले लोग हैं। विधायक बोले में इनसे पूछना चाहता हूं क्या भारत जोड़ो यात्रा में इन्होने JNU की घटना का जिक्र किया। विधायक बोले वो राहुल गांधी को सही माईने में तब मानेंगे कि वो भारत जोड़ने निकलें है, जब वो JNU में जाकर बोले कि ऐसे नफरत फैलाने वाले लोगों की ना JNU में जगह हैं, ना ही देश में तो हम मानेंगे कि राहुल जी बदले हैं।

गुजरात चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत का लिखकर दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल को भी विधायक असीम गोयल ने आड़े हाथों लिया और कहा कि केजरीवाल जी हरियाणा के हैं, लेकिन उन्होंने हरियाणा की धर्मभूमि से एक भी सीख नहीं ली। केजरीवाल जितनी मर्जी गरटियां लिखकर दे दें लेकिन उनसे बड़ा पलटीमार नेता आज तक भारत के इतिहास और राजनीति के अंदर नहीं आया है। 8 तारीख को उनकी लिखी हुई सारी चीजों की पोल खुल जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here