Home Faridabad BJP युवा नेता भारत भूषण ने शक्ति प्रदर्शन कर चुनाव लड़ने के...

BJP युवा नेता भारत भूषण ने शक्ति प्रदर्शन कर चुनाव लड़ने के लिए ठोकी ताल

147
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं. इसी को लेकर हर पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा टिकट पाने के लिए अलग अलग तरीके से जुगत लगाने में जुट गया है। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला हरियाणा के जिले फरीदाबाद के बल्लभगढ़ विधानसभा में,जहां पर  एक बीजेपी  कार्यकर्ता भारत भूषण ने शक्ति प्रदर्शन कर टिकट पर अपनी दावेदारी जताई.उन्होंने कहा कि टिकट मांगना सबका हक है और वह भी टिकट को लेकर अपनी दावेदारी कर रहे हैं.यदि उन्हें टिकट मिलती है तो वह पीछे 10 सालों में हुए विकास कार्यों को और तेज करेंगे और जनता के बीच जाकर सेतु का काम करेंगे।
बीजेपी  कार्यकर्ता भारत भूषण ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता का काम और कार्यकर्ता के प्रति जनता का प्यार देखना चाहती है. उन्होंने विधानसभा में एक जनसभा को आयोजन किया है, जिसमें उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। विशाल जनसभा में  महिला, पुरुष, युवा और हर वर्ग के  हजारों  की  संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर युवा नेता भारत भूषण ने आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह बल्लभगढ़ के हर आदमी की जरूरत को समझते हैं.पूरी बल्लभगढ़ विधानसभा से पूरी तरह से परिचित है.उनका बचपन यहीं बीता है और वह बल्लभगढ़ के ही रहने वाले है। इसलिए वह बीजेपी की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं ताकि वह लोगों की सेवा कर पाए। वही जनसभा में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने भी भारत भूषण की इस मांग का समर्थन किया और उन्हें आश्वासन दिया यदि उन्हें भाजपा की टिकट मिलती है तो बल्लभगढ़ विधानसभा की जनता उन्हें भारी मतों से जीत कर विधानसभा भेजने का काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here