Home Ambala रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, फिर पटरी पर दौड़ी कालका-शिमला टॉय ट्रेन

रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, फिर पटरी पर दौड़ी कालका-शिमला टॉय ट्रेन

243
0

अंबाला (एकता): रेलवे यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। आखिरकार ढाई महीने बाद कालका-शिमला टॉय ट्रेन फिर पटरी पर दौड़ पड़ी। दरअसल हिमाचल में लगातार भारी बारिश व भूस्खलन के कारण जुलाई महीने से बंद पड़ी टॉय ट्रेन फिर से शुरू होने के चलते यात्री खुश नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक 2 अक्टूबर को रेल प्रशासन ने एक ट्रेन चलाई थी जो आज 4 पेयर में बदल गई। आज रेल प्रशासन चार पेयर ट्रेंस कालका से शिमला चला रहा है। रेलवे अधिकारी के अनुसार इस दौरान रेलवे का कितना नुकसान हुआ है। इसका आंकलन करना बाकि है।

रेलवे अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (SR. DCM) ने बताया कि भारी बरसात के कारण 352 जगह से रेल लाइन प्रभावित हुई थी, जिसे रिकॉर्ड समय में इंजीनियर ने ठीक किया गया है। उन्होंने बताया कि जतोग व समरहिल के बींच एक हेरिटेज ब्रिज था वो भी टूट गया था जिसे अब ठीक किया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे ने अभी नुक्सान का आंकलन नहीं किया। एक ट्रेन के समय में कुछ तब्दीली की गई है, बाकि ट्रेंस का समय वही रहेगा जो पहले था। उन्होंने यात्री से अपील भी की है कि UNESCO Heritage Train सभी रिस्टोर हो गई है। यात्री अब सफर का आनंद ले सकते हैं।

3 अक्तूबर से बहाल सेवा

कालका-शिमला तक पुल नंबर 800 से गुजरने वाली एक विशेष ट्रेन का परीक्षण 2 अक्तूबर को किया गया, जो कि पूरी तरह से सफल रहा। इसलिए विश्व धरोहर कालका-शिमला सेक्शन पर 3 अक्तूबर से ट्रेन सेवा को बहाल कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here