Home Haryana डॉक्टरों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी उतरी सड़कों पर…प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा...

डॉक्टरों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी उतरी सड़कों पर…प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

122
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-करनाल में कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया, ये प्रदर्शन आयुष्मान भारत योजना के बकाया पैसों को लेकर था। दरअसल करनाल में पिछले दिनों डॉक्टर्स इक्कठे हुए  और उनकी तरफ से प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की, और उनकी तरफ से मांग रखी गई कि उनके करनाल जिले में आयुष्मान भारत योजना के 18 करोड़ रुपए बकाया हैं उन बकाया पैसों का सरकार भुगतान करे नहीं तो वो मरीजों का इलाज 1 जुलाई से बंद कर देंगे।
 कांग्रेस ने इस  मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार को घेरा.कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह और गुरविंदर कौर ने सरकार की आलोचना की और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बहराल देखना ये होगा कि क्या करनाल जिले में जो आयुष्मान योजना के 18 करोड़ रुपए सरकार को जो डॉक्टर्स को देने हैं वो मिलते हैं या फिर 1 जुलाई से आयुष्मान योजना के तहत करनाल में इलाज बंद हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here