Home Crime भिवानी: शादी समारोह से लौट रहे दो चचेरे भाइयों को ट्रक ने...

भिवानी: शादी समारोह से लौट रहे दो चचेरे भाइयों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

202
0

भिवानी | भिवानी जिले के गांव गोलागढ़ के पास गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बाइक पर सवार दोनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी एक तूड़े से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक ट्रक के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

शादी की खुशी मातम में बदली

मृतक दोनों युवक रिश्तेदारी में शादी में भात भरने की रस्म निभाकर लौट रहे थे। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

घटना की जानकारी

गांव कोहाड़ निवासी राकेश ने जुई कलां थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई सतीश और चचेरा भाई रिंकू 30 अप्रैल को राजस्थान के डिडवाना के पास एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए लोहारू रेलवे स्टेशन से ट्रेन से गए थे। लौटते समय जब वे गांव गोलागढ़ से करीब 700–800 मीटर की दूरी पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी।

मौके पर ही दोनों की मौत, चालक फरार

हादसे में दोनों युवक ट्रक के टायरों के नीचे कुचले गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को सिविल अस्पताल भिवानी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here