Home Crime अंबाला में पोक्सो एक्ट के मामले में ASI और HC पर गिरी...

अंबाला में पोक्सो एक्ट के मामले में ASI और HC पर गिरी गाज, जानिए वजह

193
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में पॉक्सो एक्ट के मामले में समय पर उचित कार्रवाई न करने वाली जांच अधिकारी ASI और HC पर गाज गिर गई है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ SP जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देशानुसार बलदेव नगर थाने में FIR दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, 26 फरवरी को महिला थाने में पोक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत शिकायत आई थी, जिसमें नाबालिगा ने आरोप लगाए थे कि आरोपी शुभम ने उसके साथ गलत काम किया है। जांच का जिम्मा ASI दया रानी और हैडकांस्टेबल बेअंत कौर को सौंपा गया था।

इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी जशदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई न करने पर और मामला लंबित रखने के कारण दोनों महिला पुलिस कर्मचारियों ने लापरवाही बरती जिसकी वजह से अब ASI दया रानी एवं HC बेअंत कौर के खिलाफ धारा 166-A के तहत केस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here