पंचकूला : चन्द्रिका ( TSN)-भारतीय जनता पार्टी की 29 जून को पंचकूला में होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे, इसलिए सुरक्षा व व्यवस्था को भी चाक चौबंद कर दिया गया है। शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा समेत तमाम बड़े नेताओं ने भी बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर संगठन मंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
आगामी चुनाव की रूपरेखा की जाएगी तैयार
बता दे कि विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, सह चुनाव प्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।बैठक के बारे में जानकारी देते हुए अरविंद सैनी ने कहा कि यह बैठक दो सत्रों में होगी। बैठक में करीब 4500 कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे। पहले सत्र की बैठक 11 से 1 बजे तक होगीअरविंद सैनी ने कहा कि दूसरा सत्र 1 से 5 बजे तक का होगा, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचकूला में होने वाली यह बैठक भाजपा के लिए बड़ी अहम। केंद्रीय गृहमंत्री के मार्गदर्शन के साथ ही तीसरी बार भाजपा सरकार की नींव रखी जाएगी। अमित शाह कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे और आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार कर चुनावी बिगुल फूंकेंगे।







