Home Crime कैथल: 17 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, गांव में मचा कोहराम

कैथल: 17 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, गांव में मचा कोहराम

258
0

कैथल  | कैथल जिले के गांव थेह मुकेरियां में एक 17 वर्षीय युवक जयमल की चाकूओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात जयमल किसी काम से गली से गुजर रहा था, तभी स्कूल के पास कुछ युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ 17 बार चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल जयमल को परिजन तुरंत पटियाला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जयमल अपने परिवार का इकलौता सहारा था। वह दिहाड़ी मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था। परिवार में माता-पिता और बहन हैं, जिनमें बहन और पिता दिव्यांग हैं। वारदात के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। आरोपी युवक वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here