Home Haryana 30 जून को हरियाणा में आएंगी सुनीता केजरीवाल… विधानसभा चुनाव का करेंगी...

30 जून को हरियाणा में आएंगी सुनीता केजरीवाल… विधानसभा चुनाव का करेंगी आगाज

124
0
जींद : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने जींद के आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय से प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि  30 जून को हरियाणा में सुनीता केजरीवाल आएंगी और विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगी।पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद रैली का स्थान निर्धारित किया जाएगा। आम आदमी पार्टी बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत कर रही है और एक एक कार्यकर्ता से मिल रही है।
आगामी दिनों से 22 जिलों और 90 विधानसभाओं में मीटिंग करेंगे सभी संगठन मंत्री
डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि आगामी तीन दिन के अंदर हमारे सभी संगठन मंत्री हरियाणा के सभी 22 जिलों में मीटिंग करेंगे और आगामी एक सप्ताह में सभी  90 विधानसभाओं में मीटिंग करेंगे, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और गांव गांव जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने जो बेहतरीन कार्य दिल्ली और पंजाब में किए उनसे लोगों को अवगत कराएंगे। इस राज्यस्तरीय मीटिंग के लिए लोगों को निमंत्रण देंगे और हरियाणा की जो बदहाल व्यवस्था है चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, अपराध, भ्रष्टाचार और चाहे नशे का हो इसके बारे में लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने अच्छा किया, जिस कारण कई सीटों पर बहुत वोटों से हारे। अब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सभी 90 सीटों पर मजबूत तैयारी है।उन्होंने कहा कि अखबार में पारदर्शी सुशासन के प्रभावी कदम दिखाए जा रहे हैं। जिसमें 5 करोड़ रुपए तक के काम गिनाए जा रहे हैं। ये बहुत छोटे छोटे काम हैं, लेकिन लोगों को झुनझुना पकड़ाने के लिए अखबार में दिखाए गए हैं। इसमें कुल 66 काम दिखाए गए हैं, परंतु इनमें से केवल 7 कामों की तारीख चुनाव से पहले की रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here