Home Ambala अंबाला में गहराने लगा पीने के पानी का संकट, सिर्फ 1 दिन...

अंबाला में गहराने लगा पीने के पानी का संकट, सिर्फ 1 दिन का बचा है पानी

201
0

अंबाला (एकता): अंबाला में अब पानी का संकट गहराने लगा है। अंबाला में आज तक का ही पानी बचा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अंबाला ट्रीटमेंट प्लांट में आने वाला पानी सद्दोपुर नहर के टूटने से बंद हो गया है जिसके कारण अंबाला को पानी की सप्लाई बाधित होने लगी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ अंबाला ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर अंबाला कैंट PWD रेस्ट हाउस में मीटिंग की।

अंबाला के लिए केवल आज शाम तक का ही पानी बचा है। उन्होंने बताया कि नरवाना नहर की रिपेयर का काम इरिगेशन डिपार्टमेंट कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 6 दिनों से हमारे पास पानी बिल्कुल नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि आर्य नगर और उसके आसपास के इलाकों में थोड़ी बहुत दिक्कत आ सकती हैं। वहीं इसके अलावा भी अगर कोई समस्या आती है तो हमारे हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। दरअसल जहां ट्यूबल है, वहां पर पानी आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here