Home Crime सोनाली फोगाट हत्याकांड के आरोपी सुखविंदर को मिली जमानत, 9 महीने बाद...

सोनाली फोगाट हत्याकांड के आरोपी सुखविंदर को मिली जमानत, 9 महीने बाद मिली राहत

184
0

हरियाणा (एकता): भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में गोवा की अदालत में आरोपी सुखविंदर की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार को अदालत में ड्रग्स मामले में सुखविंदर को जमानत मिल चुकी है। आरोपी को 9 महीने बाद राहत मिली है। पिछली सुनवाई 27 अप्रैल को हुई थी। अदालत में हत्या और एनडीपीएस के अलग-अलग दो मामले चल रहे हैं। बता दें कि अदालत में गोवा पुलिस के बाद सीबीआई 22 नवंबर 2022 को आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के खिलाफ चालान पेश किया था, जिसमें 104 गवाह बनाए हैं।

जानिए पूरा मामला 

गौरतलब है कि सोनाली फोगाट की 22 अगस्त 2022 की रात को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोनाली की मौत की सूचना मिलने के बाद गोवा पहुंचे उसके भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here