Home Haryana शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष रेनू भाटिया,...

शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष रेनू भाटिया, परिजनों से मिलकर हुईं भावुक

190
0

करनाल | हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया शनिवार को शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के करनाल स्थित आवास पर पहुंचीं। उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान भावुक हुईं रेनू भाटिया की आंखें भी नम हो गईं।

परिजनों से बातचीत करते हुए रेनू भाटिया ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा, “मैं कश्मीर की बेटी हूं और बचपन में आतंकवाद के दर्द को करीब से महसूस किया है। मेरे माता-पिता भी मुझसे छीने गए थे। मेरी बुआ भी आतंकवाद की भयावहता का शिकार हुई थीं।” उन्होंने कहा कि शहीद परिवार का दर्द वह गहराई से समझ सकती हैं और अब समय आ गया है कि इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह से विराम लगाया जाए।

आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई की मांग

मीडिया से बातचीत में रेनू भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, “आज भी हमारी बेटियां आतंकवाद के जख्म झेल रही हैं। अब वक्त आ गया है कि इस आतंकवाद को हमेशा के लिए समाप्त किया जाए।”

शहीद की कुर्बानी को नमन

रेनू भाटिया ने शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रदेश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। उनका यह दौरा पूरे हरियाणा की ओर से शहीद परिवार के प्रति सम्मान और संवेदना का प्रतीक रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here