Home Haryana पलवल की नन्ही परी अमायरा प्रेमानंद महाराज जी को ऐसा...

पलवल की नन्ही परी अमायरा प्रेमानंद महाराज जी को ऐसा रिझाया की सब हो गए हैरान

220
0
पलवल  : चन्द्रिका ( TSN)-वृन्दावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए घंटो इंतजार करने वाले भक्तो के बीच खड़ी पलवल की करीब 5 साल की बच्ची ने महाराज को ऐसा रिझाया की अब वह बच्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.भक्ति भाव को लेकर बहुत से लोगो का यह कहना होता है की सांसारिक जिम्मेवारियों से मुक्त होने के बाद वह इस और ध्यान देंगे पर कहते है अगर भक्ति भाव आना ही हो तो वह किसी भी हालात में उम्र में अपने आप ही उजागर होने लगता है.जी हा, ऐसे ही एक मामले में पलवल की करीब 5 वर्षीय एक बच्ची चर्चा में है.
पैर छूकर बच्ची को राधा रानी जैसा दिया  सम्मान 
बता दे की वृन्दावन में इन दिनों प्रेमानंद महाराज की धूम है उनके दर्शन के लिए भक्त घंटो उनकी आवाजाही के रास्ते पर इंतजार करते दिखाई देते है. ऐसे में यह बच्ची भी अपने परिवार के साथ वहा मौजूद थी. स्वामी प्रेमनद जी महाराज की दृष्टि ज्यू ही इस बच्ची पर पड़ी, वह रुके और बच्ची को आशीर्वाद दिया और बच्ची द्वारा एक भजन भी बड़े प्रेम भाव से सुना. हैरत की बात तो यह है की जिस उम्र में बच्चे अभी ढंग से बोलना और अन्य तौर तरीके सिख रहे होते है, उस समय इस बच्ची का भक्ति भाव एक अनूठे उदाहरण की तरह सामने आता है.इसी उपलक्ष में कमेटी चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया. मंदिर के पुजारी विनोद शास्त्री ने कहा की प्रेमानंद महाराज के द्वारा रुक कर बच्ची को आशीर्वाद दिया गया और महाराज जी ने बच्ची को माला पहनाकर ,चुंनरी उढ़ाकर और पैर छूकर बच्ची को राधा रानी जैसा सम्मान दिया जिसके उपलक्ष में मंदिर पर भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here